उत्तर कोरिया के तानाशाह की बहन की शादी क्यों नहीं हो रही ?
उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता या तानाशाह किंग जोंग उन है। इस तानाशाह की सबसे छोटी बहन किम यो जोंग है। किम यो जोंग स्वीटजरलैंड में पढ़ी हैं और अपने भाई की राजनैतिक सलाहकार हैं। ऐसा कहा जाता है कि 2012 से ही यह तानाशाह अपनी बहन के लिए लड़का खोज रहा है। इस तानाशाह की 3 शर्तें हैं-
1- लड़का प्योंगयांग की किम इल-संग यूनिवर्सिटी से सनातक होना चाहिए।
2- लड़के की हाइट कम से कम 5 फीट 10 इंच होनी चाहिए।
3- उसके पास आर्मी में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।
जो भी किम यो जोंग से शादी करेगा वह आने वाले समय में नार्थ कोरिया का सर्वेसर्वा बन सकता है। हालांकि लड़कों को तानाशाह के सनक और क्रूरता से डर भी लग रहा है। इसलिए कोई इस स्वयंवर में जाने के लिए तैयार नहीं हो रहा।
किम यो जोंग के क्यूट चेहरे पर मत जाइए, इस 30 साल की लड़की को नार्थ कोरिया का अगला तानाशाह माना जा रहा है। किम जोंग उन के हर फैसले के पीछे इसी का हाथ होता है।
किम यो-जोंग का राजनीतिक कद सबसे पहले अक्टूबर, 2017 में बढ़ा जब वो ताकतवर पोलित ब्यूरो की सदस्य बनीं।
दिल तोड़ने वाली खबर- कुछ गुप्त न्यूज एजेंसियों के मुताबिक इस तानाशाह के बहन की शादी किम जोंग उन के राइट हैंड और पार्टी के सेक्रेटरी चॉय रयोंग-हे के बेटे से हुई है। यह खबर अगर सच है तो किम यो जोंग नार्थ कोरिया की अगली तानाशाह बनने वाली हैं।