कौनसा तेल बालों के लिए सबसे ज़्यादा अच्छा है?
ऐसे तो बहुत सारे तेल हैं जिससे आपके बाल लंबे हो सकते हैं।
मैंने कहा हो सकता हैं किन्तु हो ही जाय इसकी प्रमाणिकता कम ही देखने को मिलती हैं। क्योंकि इतना समय और धैर्य किसी के पास नहीं है। अतः जो विकल्प मैं बता रही हूं उससे अच्छा तो दूसरा कोई विकल्प नहीं।
प्याज़ का तेल – जी हाँ। आपने आज तक सभी तेलों के नाम सुनें होंगे पर onion oil का नाम पहली बार सुना होगा। या शायद सुना भी होगा पर निश्चित रुप से प्रयोग में नहीं लाए होंगे। और यदि इसका प्रयोग किए हैं तो अपने अनुभव को अवश्य साझा करिए।
जी बिल्कुल सही सुना है। जैसे प्याज़ का रस फायदेमन्द रहता है वैसे ही प्याज़ का तेल भी लाभकारी है। प्याज़ के रस को रोज लगाने से ठंड लग सकती है। पर प्याज़ के तेल को लगाने से लाभ ही होता है।
प्याज़ में सल्फर (गंधक) पाया जाता है। जो बालों को उगनें में सहायक होता है। और साथ ही बालों को झड़ने से रोकता भी है। onion oil में बहुत सारी अन्य जड़ी – बूटियों का सम्मिश्रण भी है। जिससे इसका लाभ कई गुना बढ़ जाती है।