चेहरे पर लगाएं कड़ी पत्ता दूर होंगे दाग-धब्बे आएगा ग्लो
चेहरे को ख़ूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए नेचरल चीज़ें बहोत ही लाभकारी और गुणकारी होती है। हमारे घरो में कई ऐसे नेट्रुअल प्रोडक्ट्स मिल जायेंगे जिनके गुणों से हम अनजान हो। इनमे से एक है कड़ी पत्ता। आमतौर पर कड़ी पत्ते को हम खाने मे यूज़ करते है इनको विभिन्न प्रकार के भोजन मे प्रयोग होता हे खास कर साउथ के व्यंजन मे इनका भरपूर इस्तेमाल होता है। कड़ी और छौंके मे इसका उपयोग जरुरी होता है।
कड़ी पत्ते को आसानी से घरो पर उगाया जा सकता है और इसमें एन्टीऑक्सीडेंट कि मात्रा बहोत होती है ,इसमें एंटी-मैक्रोबियल गुणों के साथ त्वचा के लिए विटामिन ए और सी होते है। जो त्वचा को स्वस्थ रखने मे सहायक होते हे।अब बात करते हे कि इनको फेसपैक मे कैसे यूज़ करें।
पिम्पल्स ठीक करे हल्दी-कड़ी पत्ते का फेसपैक:-
हल्दी और कड़ीपत्ता दोनों ही एंटीबैक्टीरियल से भरपूर है। अगर इनका फेसपैक बनाया जाये तो न केवल ये पिम्पल्स ठीक करेगा बल्कि त्वचा को स्वस्थ करने मे सहायक भूमिका निभाएगा।
पैक बनाने कि विधि
इसके लिए आपको 6-7 कड़ी पत्ते और 4-5 चम्मच कच्ची हल्दी लें। थोड़ा पानी डालकर उसको मिक्सर मे या हाथो से ब्लेंड करे और ब्लेंड करते वक़्त पानी ज़रूर मिलाये। फिर पेस्ट को एक कटोरे मे ले ,उसमे एक चम्मच निम्बू डाल कर गाढ़ा होने तक मिलाएं। उसके बाद उस मिक्स्ड पेस्ट को अपने पिम्पल्स और पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आपको कम से कम 10 मिनट तक लगा रहने दें उसके बाद ताज़े पानी से मुँह धों ले। मुँह धोने के तुरंत बाद मुँह पर कुछ ना लगाएं आप चाहे तो हल्का मॉइस्चराइज़र या नारियल तेल लगा सकते हैं।
स्किन ग्लो करने के लिए कड़ी पत्ता -निम्बू का फेसपैक
निम्बू में विटामिन सी कि भरपूर मात्रा होती हे और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है। कड़ी पत्ता और निम्बू का फेसपैक आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है। त्वचा को किल फुंसी और मुहासो से निज़ाज़ दिलाने में मदद करता और स्किन मे ग्लो लाता है I
10-20 कड़ीपत्ते को बारीक़ पीस कर उसका पाउडर बना ले फिर उसमे 1-2 चम्मच ब्राउन शुगर या शहद डाल कर मिलाएं। इसमें मिबू मिलाकर अच्छे से मिलाएं याद रहे 2 चम्मच निम्बू का रस मिलाना हे। जब पेस्ट तैयार हो जाएँ तो उसे हल्के हाथो से लगाएं। पेस्ट को हलके हाथो से 15-20 मिनट तक रगड़ना है उसके बाद आपको पानी से मुँह धो लेना हऐसा आप हफ्ते मे 1-२ बार करे रिजल्ट जल्दी मिल जायेगा।