दुनिया की सबसे महंगी हरी सब्जी कौनसी है और इसकी क्या कीमत है?
ऐसी सब्जी जिसकी कीमत जानकार आप हैरान हो जाएंगे और दुसरी सब्जियों की कीमतें आपको बिलकुल कम लगने लगेगी। आओ जानते हैं:-
दिन-प्रतिदिन महगाई के कारण सभी चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के लिए घर चलाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। अगर सब्जियों और फलों की बात की जाए तो आलू-प्याज और टमाटर की कीमतें लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगी हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत सुनकर आपको बाकी चीजों की कीमतें काफी कम लगेंगी।
भले ही इस सब्जी की कीमतें होश उड़ाने वाली हैं, लेकिन इसकी दुनियाभर में काफी डिमांड है। जी हां, इस सब्जी की कीमत 1000 यूरो यानी तकरीबन 82,000 रुपए प्रति किलो है। इस सब्जी का नाम हॉप शूट्स है।
ब्रिटेन,जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों में इसकी खेती होती है। इसकी टहनियां शतावरी (एस्पैरेगस) पौधे की तरह दिखाई देती हैं।
इस सब्जी को सिर्फ बसंत के मौसम में ही उगाया जाता है। यह सब्जी जंगलों में उगाई जाती है। इस सब्जी को काटने के वक्त यह ध्यान रखना पड़ता है कि अगर इसे जल्दी नहीं काटा जाए तो इसकी टहनियां मोटी हो जाती हैं। इसके बाद इन्हें खाया नहीं जाता। इस सब्जी में फूल भी होते हैं जो की खाने में काफी तीखे होते हैं लेकिन इसकी टहनियों को सब्जी बनाकर खाया जाता है।
इसकी सब्जी बनाने के अलावा लोग इसका अचार भी बनाते हैं। इस सब्जी का रंग बैंगनी होता है। इस सब्जी को बढ़ने के लिए थोड़ी सी धूप और नमी की जरूरत होती है। इसकी खासियत यह है कि यह एक दिन में 6 इंच तक बढ़ जाती है।