खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी
को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 2018 में एक मां
और बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। फिलहाल उन्हें
क्राइम ब्रांच के ऑफिस ले जाया गया है।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत
की मौत के मामले में अर्नब और रिपब्लिक टीवी मुंबई पुलिस की
कार्रवाई पर सवाल उठाते रहे हैं। इससे पहले अर्नब ने पुलिस पर
अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के
घर के लाइव फुटेज भी दिखाए जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच
झड़प होती दिख रही है।
अर्नब ने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप
लगाते हुए कहा कि उन्हें परिवार से बात करने से रोका गया। दवा देने
से भी रोका गया। इसके बाद अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने
साथ वैन में ले गई।
अर्नब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते
हुए कहा कि पुलिस ने सास-ससुर, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट
की। रिपब्लिक टीवी के फुटेज के अनुसार, मुंबई पुलिस ने अर्नब के
साथ भी बदसलूकी की।