मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर, जानिये आप भी
दोस्तों आपको बता दे कि देश के तमाम मोर्चों पर घिरी मोदी सरकार के लिए मंगलवार को अच्छी खबर आई है। हिंदुस्तान ने ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था का तमगा हासिल कर लिया है। 2.94 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ हिंदुस्तान ने साल 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है।
दोस्तों रिपोर्ट में कहा गया है, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में हिंदुस्तान 2.94 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। इस मामले में उसने 2019 में ब्रिटेन तथा फ्रांस को पीछे छोड़ दिया।
दोस्तों ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2.83 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि फ्रांस का 2.7 ट्रिलियन डॉलर है। क्रय शक्ति समानता (पीपीपी) के आधार पर हिंदुस्तान का जीडीपी 10.51 ट्रिलियन डॉलर है और यह जापान तथा जर्मनी से आगे है।
दोस्तों रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने वर्ष 2020 के लिए हिंदुस्तान के सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है। मूडीज ने यह अनुमान 6.6 फीसदी से घटाकर 5.4 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही मूडीज ने 2021 में जीडीपी बढ़त के अनुमान को भी 6.7 फीसदी से घटाकर 5.8 फीसदी कर दिया है।