पैरों को मजबूती देने के लिए करें प्लियोमेट्रिक एक्सरसाइज
प्लियोमेट्रिक एक्सरसाइज करने से पैरों की मसल्स काफी मजबूत होती है। प्लियोमेट्रिक एक्सरसाइज करते वक्त ज्यादा से ज्यादा एनर्जी लगाना पड़ता है। ऐसा करने से बॉडी की मसल्स में ज्यादा खिंचाव होता है। मांसपेशियों में ज्यादा खिंचाव होने से आपके बॉडी के नीचे के हिस्से वाली मसल्स और मजबूत होती है।
फ्रंट बॉक्स जंप्स करने से आपके क्वाड्स और ग्लूट मसल्स को मजबूती मिलती है। यह मसल्स आपके कूदने, चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक बॉक्स की आवश्यकता पड़ती है।
एक्सप्लोसिव स्टार जंप करने से हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स, काफ मुख्य मसल्स पर काम करती हैं। इसे करने के लिए स्क्वैट की पुजिशन में आएं और ऊपर कूदते हुए अपने हाथों को खोल लें। इसी तरह जमीन पर दोबारा नीचे कूदें।
फ्रॉग जंप – अगर आपको पैरों में हमेशा दर्द महसूस होता है, तब आपको इस एक्सरसाइज से काफी फायदा पहुंच सकता है। इस एक्सरसाइज से ग्लूट और काफ मसल्स काफी मजबूत होता है। इसके साथ ही बॉडी के किसी भी हिस्से में अगर फैट जमा होता है, तो यह फैट को बर्न करने में मदद करता है।
प्लियोमेट्रिक एक्सरसाइज को ज्यादातर एथलीट खिलाड़ी करते हैं। उनके लिए पैरों को स्वस्थ रखना काफी जरूरी होता है। हालांकि, सामान्य लोगों के लिए भी पैरों को मजबूत करना काफी जरूरी है। यह हमारे बॉडी का सबसे अहम अंग है। पैरों में मजबूती आने से हमारी बॉडी में एनर्जी बैलेंस रहता है।