घर पर मसल्स डेवलपमेंट के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज
दौड़ना (Running)
सुबह जल्दी उठकर दौड़ना सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे न केवल पैरों को मजबूती मिलती है, बल्कि तेज दौड़ने से लंबी सांस लेने से छाती में ज्यादा हवा भर जाती है। इससे सीने को आकर मिलता है। इसके साथ ही शरीर में कभी भी ऑक्सिजन की कमी नहीं होती। मसल्स डेवलपमेंट के लिए रोजाना सुबह उठकर दौड़े। दौड़ने के समय को धीरे-धीरे बढ़ाएं।
पुशअप (Push ups)
पुशअप करने के लिए थोड़ा नीचे की ओर झुकें और हाथों को जमीन पर टिकाए। पैरों के पंजों और हाथों की हथेलियों के बल पर शरीर को संतुलित रखते हुए, छाती को ऊपर नीचे करें। पुशअप के कम से कम 10 से 12 दो सेट रोजाना करें। इसके बाद धीरे-धीरे सेट की संख्या को बढ़ाए। हां शुरुआत में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है लेकिन कुछ दिनों में आप इसके एक्सपर्ट हो जाएंगे।
वॉकिंग लंजेस (Walking Lunges)
इस एक्सरसाइज को करने से पैर मजबूत होते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले हाथों में किसी चीज को पकड़ें। अगर आपके घर में डंबल्स हो तो उसे या फिर किसी पानी से भरी बॉटल को हाथ में पकड़ सकते हैं। इसके बाद बारी-बारी से एक-एक पैर को घुटने से मोड़ते हुए नीचे की ओर बैठें। ध्यान रखें की घुटना नीचे बैठते हुए जमीन को छुए। इस प्रकिया को दोनों पैरों से बार-बार करें। इसे भी 15-15 के दो सेट में करें। इसके बाद संख्या को बढ़ाएं।