आइसक्रीम खाते ही 9 साल की लड़की की रहस्यमयी मौत, वजह जान कर पड़ जाएगे सोच में
दोस्तों हम आपको ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है यह लड़की स्पेन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई 9 साल की एक बच्ची की अचानक मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि एक आइसक्रीम की वजह से उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हबीबा चिश्ती नाम की लड़की अपने पिता वाजिद अजम चिश्ती, मां नादिया और दो भाई-बहनों के साथ स्पेन के कोस्टा डेल सोल में छुट्टियां बिताने गए थे। जहां पहले दिन ही ये दुखद घटना घट गई, जिस दिन वो मिजास टाउन के बीच साइड रिजॉर्ट में पहुंचे थे। हबीबा चिश्ती अपने माता-पिता और दोनों भाई-बहनों के साथ यहीं पास में ही मौजूद शॉपिंग सेंटर गई थी, जहां उसने आइसक्रीम खाई। इसे खाते ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी।
इसके बाद उसे मलागा के हॉस्पिटल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने जानलेवा एलर्जिक रिएक्शन का शक जताया और ट्रीटमेंट शुरू किया। हालांकि, उसकी हालत ऐसी हो गई कि उसे लाइफ सपोर्ट पर रखना पड़ा लेकिन फिर भी बच्ची ने दम तोड़ दिया।
दोस्तों यह बताया गया है कि उन्होंने और इमरजेंसी सर्विस ने फैमिली को तुरंत बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की। परिवार वालों ने दावा किया है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लड़की ने जो आइसक्रीम खाई उसमें बादाम के अंश थे।