IPL 2020 में लगे 734 छक्के, देखें किस टीम ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

1. मुंबई इंडियंस-

आईपीएल 2020 की विजेता मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 में 16 मैच खेले, जिसमें उसकी तरफ से 222 चौके और 137 छक्के लगे हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए हैं।

2. राजस्थान रॉयल्स-

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकामयाब रही थी, मगर आईपीएल 2020 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे नंबर पर रही। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2020 में 14 मैच खेले, जिसमें उसकी तरफ से 171 चौके और 108 छक्के लगे। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 26 छक्के लगाए।

3. किंग्स इलेवन पंजाब-

आईपीएल 2020 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम तीसरे स्थान पर रही। किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल 2020 के 14 मैचों में 179 चौके और 98 छक्के लगाए। किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से निकोलस पूरन ने सबसे अधिक 25 छक्के लगाए।

4. दिल्ली कैपिटल्स-

आईपीएल 2020 की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के 13वें सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर रही। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 के 17 मैचों में 236 चौके और 88 छक्के लगाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने सबसे अधिक 16 छक्के लगाए।

5. कोलकाता नाइट राइडर्स-

आईपीएल 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने खराब रन रेट की वजह से बाहर हुई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2020 के 14 मैचों में 197 चौके और 86 छक्के लगाए। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से इयोन मोर्गन ने सबसे अधिक 24 छक्के लगाए।

6. सनराइजर्स हैदराबाद-

आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे नंबर पर रही थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2020 के 16 मैचों में 213 चौके और 79 छक्के लगाए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मनीष पांडे ने सबसे अधिक 18 छक्के लगाए।

7. चेन्नई सुपर किंग्स-

आईपीएल 2020 के शुरुआती मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था, मगर सीजन के कुछ आखरी मैचों में इस टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2020 के 14 मैचों में 188 चौके और 75 छक्के लगाए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से फाफ डु प्लेसिस ने सबसे अधिक 14 छक्के लगाए।

8. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-

आईपीएल 2020 के शुरुआती मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था, मगर आखिरी के मैचों में यह टीम लड़खड़ाती नजर आई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2020 में चौथे स्थान पर रही। आईपीएल 2020 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आखिरी स्थान पर रही। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2020 के 15 मैचों में 176 चौके और 66 छक्के लगाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से एबी डी विलियर्स ने सबसे अधिक 23 छक्के लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *