06 मई 2021राशिफल: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

मेष राशिफल :- मित्रों के साथ आनंददायक समय व्यतिक होगा। लेकिन आप की भावनाओं का कुछ लोग मजाक बनाते हैं। जो तनाव का कारण बन सकता है। उचित होगा ऐसे में लोगों की परवाह न करें। आध्यात्मिक दृष्टी से समय उपयुक्त है।

वृषभ राशिफल :- व्यापार विस्तार की योजना आज सफल हो सकती है। वहीं यदि किसी से कोई वादा किया है तो आज उसे पूरा करने का दिन है। विवाद हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधनी से करें।

मिथुन राशिफल :- यात्रा के योग के बीच कार्यस्थल पर मन मुटाव की स्थिति निर्मित होगी। जरूरी कार्य आज भी अधूरे रह सकते हैं। नुकसान की संभावना है। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

कर्क राशिफल :- किसी पुराने मित्र से भेंट की संभावना है। लोह व्यपार से जुड़े जातक आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं।मनोरंजन के साधनों को क्रय करेंगे। ध्यान रहे परिवार को आप की जरूरत है।

सिंह राशिफल :- समय अनुकूल है। लेकिन अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें। कई दिनों से रुकी मुलाकात आज संभव है। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा।

कन्या राशिफल :- दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज अवरोध आ सकते हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी वो आज मिल सकता है।

तुला राशिफल :- व्यवसायिक उन्नति के योग बन रहे हैं। नई तकनीक के उपयोग से व्यपार और उन्नत हो सकता है। मकान खरदीने का मन बना चुके हैं, तो वह जल्द पूरा होगा। किसी मित्र के सहयोग से लम्बित कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशिफल :- अपने व्यवहार में आपको अत्यधिक परिवर्तन लाने की जरूरत है। समय रहते संभल जाना ही आप के लिए बेहतर रहेगा। अपनी जिम्मेदारी को समझें और समझदारी से कार्य करें।

धनु राशिफल :- आज मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव प्राप्त होगे। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाएं। शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे।

मकर राशिफल :- अनाज व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ है। सामाजिक पुछ परख बढेगी। न्यायालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा।

कुंभ राशिफल :- आज का दिन नए अवसरों को जन्म दे रहा है। इनका भरपूर लाभ लें। आप के सामने मार्ग बहुत हैं अब अपने विवेक से तय आप को करना है। भावनात्मक संबंधों में अनुकूलता रहेगी। धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकेगा।

मीन राशिफल :- समय रहते जरूरी कार्य कर लें, लाभ होगा। अपने अधिकारियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। उचित होगा अपने क्रोध को शांत रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। सन्तान के भविष्य की चिंता रहेगी। संत दर्शन संभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *