सेनेटाइज मशीन कैसे काम करती है ? जानिए
यह फुल बॉडी सेनेटाइज मशीन का बेसिक ड्राइंग है। इसे कोई भी प्लम्बर आसानी से बना सकता है। इस मशीन में स्प्रे नोजल सात स्प्रे नोजल लगाए गए है। तथा ऑटोमेटिक ऑन ऑफ करने के लिए एक इंफ्रारेड सेंसर लगाया गया है। इसको बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। यदि इसके दोनों साइड कवर कर दिया जाये तो यह सेनेटाइज टनल बन जाएगी।
इस मशीन को किसी भी भीड़ वाली जगह पर आसानी से लगा सकते है। इस मशीन को लोहे के एंगल या लकड़ी के सपोर्ट पर लगा सकते है। किसी ऑफिस, अस्पताल आदि के बाहर या दरवाजे पर भी लगा सकते है।
सरकार इतनी जल्दी पुरे देश में सेनेटाइज मशीन नहीं लगवा सकती है। आप लोग अपने गली-मोहल्ले या कॉलोनी में मशीन बनाकर लगवा सकते है।