साक्षी से पहले महेंद्र सिंह धोनी का सच्चा प्यार कौन थी? जानिए

सिंह राजपूत से पहले भी उन्हें किसी और से प्यार हुआ था। नहीं पता। क्या यार खुद को धोनी का फैन मानते हैं और इतना भी नहीं…

क्रिकेट से पहले महेंद्र सिंह धोनी फुटबाल खेलते थे, यह आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आपको उनके पहले प्यार के बारे में पता है। साक्षी सिंह राजपूत से पहले भी उन्हें किसी और से प्यार हुआ था। नहीं पता। क्या यार खुद को धोनी का फैन मानते हैं और उनसे जुड़ी यह बारीक बात भी नहीं जानते।

खैर, अगर धोनी का पहला प्यार बाइक्स हैं। जी हां, उन्हें मोटरसाइकिल्स बेहद पसंद हैं। उनकी पहली बाइक यामाहा की आरएक्स 100 थी, जो कि सेकेंड हैंड बाइक थी। वह उन्होंने अपने एक दोस्त से खरीदी थी। 6000 हजार रुपए में। भले ही उनके बाइक कलेक्शन में महंगी और नामी कंपनियों की बाइक्स शुमार हैं, मगर आज भी आरएक्स 100 उनके लिए खास है।

धोनी ने उसे संभाल कर रखा हुआ है। जब भी वह अपने होम टाउन रांची जाते हैं, तो आरक्स 100 को जरूर चलाते हैं। गंदी हो जाती है, तो उसकी साफ-सफाई का जिम्मा भी उन्हीं के भरोसे होता है। वह भी तब जब यह उन्होंने सेकेंड हैंड खरीदी थी। कम लोग जानते हैं कि धोनी की पहली बाइक नई नहीं थी। यह उन्होंने अपने रांची के दोस्त रोहित कश्यप से खरीदी थी, जो क्रिकेटर थे। वह रांची के फास्ट बॉलर थे और ‘क्लब रॉयल्स’ नाम की टीम से खेलते थे।

आरएक्स 100 की हालत देख धोनी को लगा कि उसमें कुछ बदलाव कराने चाहिए। फिर वह उसे एक गैरेज में ले गए, जहां मैकेनिक ने 20000 हजार रुपए खर्चे। उसे नई जैसा बनवाया। तब गाड़ी के लिए दिल्ली से पार्ट्स मंगवाए गए थे।खास बात है कि धोनी इसे अपने लिए लकी मानते हैं। कहा जाता है कि इसी के बाद वह टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए थे। यही कारण है कि उनके बाइक कलेक्शन में ढेर सारी मोटरसाइकिल्स हैं, लेकिन आरएक्स 100 उनमें उनका पहला प्यार है। आज भी वह रांची जाते हैं, तो उसे चलाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *