लड़का डार्लिंग, मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता घर वाले मना कर रहे हैं… पढिये मजेदार चुटकुले
1.पिता – अगर तू फिर परीक्षा में फेल हुआ तो मुझे पापा मत बोलना।
रिजल्ट के बाद
पिता – तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा.?
पुत्र – दिमाग खराब मत कर मदनलाल, तूने बाप होने का हक खो दिया है।
2.बच्चा – माँ 10 रुपये देना, बाहर एक गरीब को देना है
माँ बाहर आई देखा वहां कोई नहीं था
माँ – कहाँ है गरीब
बच्चा – वो देखो धूप में बेचारा आइसक्रीम बेच रहा है।
3.एक लड़की किसी अनजान लड़के से ? फ़ोन पे रोज घंटों बात करती थी, एक दिन
लड़की – कहाँ हो तुम?
लड़का – चाय की दुकान पे,
लड़की – झूठे, चाय वाले से बात कराना
लड़का – जी मैं ही चायवाला हूँतुरंत ब्रेकअप
4.लड़का : डार्लिंग, मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। घर वाले मना कर रहे हैं।
लड़की : तुम्हारे घर में कौन-कौन है।
लड़का : एक बीवी और तीन बच्चे।
5.अध्यापक(छात्रों से) – अगर न्यूटन पेड़ के नीचे नहीं बैठते और उनके सर के ऊपर
सेब नहीं गिरता तो गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत हमें कैसे पता चलता।
छात्र – सर बिल्कुल सही कहा आपने, अगर न्यूटन हमारी तरह क्लास में बैठकर इसी
तरह किताब पढ़ रहे होते तो वो भी कोई आविष्कार नहीं कर पाते।