योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दीपावली का बड़ा तोहफा, 15 लाख कर्मियों को मिलेगा बोनस
उत्तर प्रदेश के 15 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को राज्य
सरकार ने दीपावली पर बोनस की सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी
कर दिया है।
बोनस की 75 प्रतिशत राशि कर्मचारी के जीपीएस खाते
में जाएगी और 25 प्रतिशत नकद मिलेगी। बोनस के भुगतान पर
सरकारी खजाने पर 1022 करोड़ों रुपये का व्ययभार आएगा। उत्तर
प्रदेश में तकरीबन 15 लाख अराजपत्रित कर्मचारी हैं, जिन्हें बोनस
का लाभ मिलेगा।
कर्मचारियों को पिछले वित्तीय वर्ष के 30 दिन के
वेतन के बराबर बोनस मिलता है। कोरोना आपदा और लॉकडाउन से
अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती को रफ्तार देने के लिए केंद्र की तर्ज पर
हाल ही में यूपी की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए स्पेशल
फेस्टिवल एडवांस और एलटीसी के बदले स्पेशल कैश पैकेज दिया
है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस देने के फैसले से राज्य सरकार
के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।