यह जब आसमान से बरसने लगा सोना,जानिए क्या है सच
आसमान से अक्सर पानी बरसता है पर आज हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे आसमान से सोना गिरने लगा। सुनकर आपको विशवास नहीं हो रहा न? जी हाँ ये घटना बिलकुल सच है और रूस में घटित हुई है।
जिसने भी इस खबर को सुना वो हैरान रह गया। आपको बता दें कि यह घटना रूस के यकूतिया क्षेत्र की है। इस क्षेत्र के लोग उस समय हैरान हो गए जब आकाश से अचानक सोना बरसने लगा। इसके बाद लोग सड़कों की ओर भागने लगें क्योंकि इन लोगों को पता लग चुका था कि यह कोई बेशकीमती धातु है। जब लोगों ने धातुओं के इन टुकड़ों को उठाया तो वे हैरान रह गए क्योंकि ये सोना, हीरे और प्लेटिनम के टुकड़े थे।
असल में यह सब खजाना रूस के एक प्लेन में भर कर गंतव्य स्थान तक ले जाया जा रहा था लेकिन जैसे ही प्लेन ने रनवे से उड़ान भरी तो अचानक उसका हैच टूट गया और खजाने का कुछ भाग नीचे गिर पड़ा। प्लेन से गिरी कुछ सोने की ईंटों को एयरपोर्ट से करीब 20 किमी की दूरी पर पाया गया है।