मुस्लिम देश में सदियों से जल रही है मातारानी की ज्योत

माँ भगवती की लीलाओं और चमत्कार का कोई पार नही है | भारत में माँ दुर्गा के बहुत सारे मंदिर है पर एक देश जहा 95  फीसदी मुस्लिम रहते हो और वहा एक माँ का मंदिर अपने चमत्कार के रूप में विश्व में प्रसिद्द है | यहा देवी माँ की ज्वाला माता की तरह एक ज्योत कई सदियों से निरंतर जल रही है | मंदिर के शिखर पर एक त्रिशूल भी शोभायमान है |

कहा है यह मंदिर : यह मंदिर ईरान और रूस के मध्य  अजरबैजान में सुराखानी नाम की जगह पर है | मंदिर की बनावट कुछ कुछ मस्जिद की तरह है जो की बहुत पुरानी है | यह मंदिर सादा पत्थर से बना हुआ है | निरंतर जलने वाली ज्योत के कारण इसे  आतिशगाह और टेंपल ऑफ फायर से भी जाना जाता है | इस मंदिर पर गुरुमुखी भाषा में कुछ लेख लिखे हुए है |

कैसे हुआ निर्माण :

बताया जाता है की यह मंदिर 17वी या 18वी शताब्दी के मध्य बनाया गया है |  हिंदुस्तानी व्यापारीयो ने माँ ज्वाला माता के नाम पर इस मंदिर का निर्माण करवाया था | मुस्लिम देश होने के कारण यहा इस मंदिर में भक्तो की और जयकारो की गूंज कम ही सुनाई देती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *