मुंडा विद्रोह क्या था तथा इसे किसने किया था?

मुंडा विद्रोह मुंडा जनजातियों ने 18वीं सदी से लेकर 20वीं सदी तक कई बार अंग्रेजी सरकार और भारतीय शासकों, जमींदारों के खिलाफ विद्रोह किये।

मुण्डा विद्रोह या ‘बिरसा विद्रोह’ का प्रारम्भ ब्रिटिश भारत में 1895 में हुआ। यह विद्रोह छोटा नागपुर में एक 21 वर्षीय युवक बिरसा मुंडा ने प्रारम्भ किया था, जिससे ब्रिटिश सरकार थर्रा उठी। बिरसा के साथी थे- गया मुण्डा, देयका मुण्डा, पनाई मुण्डा, सुन्दर मुण्डा, तिबु मुण्डा, जोहन मुण्डा, दुखन स्वांसी, हतिराव मुण्डा तथा रिसा मुण्डा आदि।

ये लोग 1895 से 1900 तक छोटा नागपुर में अंग्रेज़ों की प्रभुता को सदैव चुनौती देते रहे। यह विद्रोह बाद में ‘बिरसा विद्रोह’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *