बाई तरफ सोने के क्या फायदे हैं?

आपके मन में अक्सर ये सवाल आता होगा कि हमे कैसे सोना चाहिए या खाना खाने के बाद किस तरफ लेटना चाहिए? हर किसी को शारीरिक और मानसिक शांति के लिए सोना (नींद) बहुत जरूरी है। नींद आपके शरीर और दिमाग दोनों को शांत रखता है। हर किसी को 6-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरुरी है।

बात जब नींद की आती है तो ये भी ध्यान देना चाहिए कि हमें किस करवट की ओर लेटकर सोना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आयुर्वेद में बायीं करवट (Left side) की ओर सोने को सबसे बढ़िया पोजीशन बताया गया है।

अब आपके मन में होगा कि ऐसा क्यों? तो हमारा दिल (Heart) बायीं तरफ (Left side) होता है और जब आप लेफ्ट साइड की ओर करवट लेकर सोते है तो इससे दिल पर प्रेशर कम पड़ता है और दिल सेहतमंद रहता है।

खाना खाने के बाद किस तरफ लेटना चाहिए –

खाना खाने के बाद हमेशा बायीं तरफ सोना चाहिए। जिनको अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है उनको लेफ्ट साइड सोने से कब्ज से राहत मिलता है क्योंकि गुरुत्वाकर्षण के कारण खाना छोटी आंत से बड़ी आंत में आसानी से पहुंच जाता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और जो वेस्ट मेटेरियल होता है वो आसानी से शरीर से बाहर निकल जाता है। पाचन संबंधी समस्याएं भी कम होती है।

लेफ्ट साइड सोने के फायदे –

पूरी रात एक ही करवट लेकर सोना किसी के लिए भी संभव नहीं है और साइंस के अनुसार एक इंसान एक रात में 40 बार करवटें बदलता है।

दरअसल जिसको जिस पोजीशन में आराम मिलता है वह उसी पोजिशन में सो जाता है लेकिन आपको सेहतमंद रखने में सोने की पोजीशन भी बहुत मायने रखती है। बायीं करवट यानि लेफ्ट साइड सोने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते है,आइये जानते है –

कमर के दर्द से आराम –

महिलाएं अक्सर कमर-दर्द से परेशान रहती है तो जब कभी भी कमर दर्द की समस्या हो तो उस स्थिति में बायीं करवट लेकर सोने से इस समस्या से राहत मिलती है। बायीं करवट लेकर सोने से पीठ में दर्द कम महसूस होता है और रीढ़ की हड्डी पर प्रेशर कम पड़ता है।

लिवर, किडनी और दिल के लिए फायदेमंद –

बायीं ओर करवट लेकर सोने से शरीर में जमा होने वाले टॉक्सिन धीरे-धीरे लसिका तंत्र द्वारा निकल जाते है। लेफ्ट साइड सोने से लिवर पर कोई दबाव नहीं पड़ता इसलिए यह टॉक्सिन शरीर से बाहर निकलने में सफल हो जाते है।

बाई तरफ सोने से लिवर, किडनी और दिल पर प्रभाव नहीं पड़ता और यह बेहतर ढंग से काम कर पाते है जिससे सीने में जलन नहीं होती है और आप अधिक समय तक स्वस्थ रह पाते है।

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद –

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार गर्भवती महिलाओं को लेफ्ट साइड सोना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इससे रक्त का संचार (Blood Circulation) सही रहता है। जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। गर्भावस्था में लेफ्ट साइड होने से कमर पर दबाव नहीं पड़ता और सभी न्यूट्रिएंट्स प्लेसेंटा तक आसानी से पहुंच जाते है। इसके अलावा आपके किडनी (गुर्दे) को काम करने में भी मदद मिलती है, जिससे हाथ-पैर में सूजन कम होती है।

पेट के लिए अच्छा माना जाता है –

बायीं तरफ करवट लेकर सोने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है। जिनको एसिडिटी, गैस, कब्ज की समस्या हो उनको हमेशा लेफ्ट साइड ही सोना चाहिए। खाना खाने के बाद हमेशा लेफ्ट साइड ही सोये क्योंकि खाना छोटी आंत से बड़ी आंत तक आसानी से पहुंच जाता है जिससे खाना आसानी से पच जाता है और सुबह पेट अच्छे से साफ होता है।

खर्राटे में आराम –

जिनको सोते समय खर्राटे लेने की समस्या है उनको हमेशा लेफ्ट साइड ही चाहिए। अब आप सोचेंगे कि क्या बायीं तरफ करवट लेकर सोने से खर्राटे आने बंद हो जायेंगे ? तो जी हाँ दोस्तों ! दरअसल बायीं करवट लेकर सोने से जीभ का अंदरूनी हिस्सा और गले के कुछ हिस्से की पोजीशन सही रहती है। साँस की नली साफ रहने से साँस लेने में दिक्कत नहीं होती जिससे खर्राटे नहीं आते।

ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है –

बायीं तरफ करवट लेकर सोने से शरीर में रक्त का संचार अच्छे से होता है और नींद भी अच्छी आती है। अगर आप लेफ्ट साइड सोते है तो आपको सुबह उठने पर थकान नहीं होगी और पेट संबंधी समस्याएं भी दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *