बदायूं: गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जानने को फाड़ा था पत्नी का पेट, पैदा हुआ मृत बेटा
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गत शनिवार को हैरान कर देने वाली
घटना सामने आई है। जहां बेटे की चाहत में हैवान पति ने गर्भ में
पल रहे बच्चे का लिंग जानने के लिए पत्नी पेट को हसिए से फाड़
डाला।
जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग
अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा
है। यह घटना शनिवार की है। अब इस मामले में नया मोड़ आया है।
डॉक्टरों ने ऑपरेशन के माध्यम से महिला की डिलीवरी करवाई।
महिला ने एक मृत बेटे को जन्म दिया।
डॉक्टरों ने एक और ऑपरेशन
कर बाहर निकली आंतों को अंदर किया है। महिला की हालत अभी
भी नाजुक बनी हुई है। वहीं महिला के भाई ने आरोपी जीजा को
फांसी की सजा देने की मांग की है। पीड़ित महिला के भाई रवि ने
बताया की वह तो जेल में रोटी पानी बढ़िया खा रहा होगा और उसकी
बहन यहां मौत से लड़ रही है।
जिसकी चाहत उसने की थी वही पैदा
भी हुआ और उसकी मौत भी हो गई। रवि ने कहा कि जीजा पन्नालाल
बच्चे की मौत कराने का जिम्मेदार है। रवि ने बताया कि बहन अनिता
ने 5 लड़कियों को जन्म दिया था। वह छठी बार गर्भवती थीं। बेटे
की चाह में जीजा ने यह खौफनाक कदम उठाया। वहीं पन्नालाल के
खिलाफ 307 के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद सिविल लाइन थाना
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।