नेकलेस के ये 7 डिजाइन्स आपका मन मोह लेंगे

जब भी महिलाओं की खूबसूरती को लेकर बात आती है तो ज्वेलरी की बात जरूर आती है। आज के माॅडर्न जमाने में सभी महिलाएं खूबसूरत दिखने के साथ ही स्टाइलिश व फैशनेबल दिखना चाहती हैं। इसके लिए आभूषण खूबसूरत होने के साथ ही यूनिक डिजाइन्स के होने चाहिए। महिलाओं को आभूषण पहनने का मौका किसी खास फंक्शन के दौरान मिलता है। आभूषणों में नेकलेस वह आभूषण होता है जिसके पहनने से अन्य आभूषणों की शान और चमक में चार चांद लग जाते हैं। यह चमक नेकलेस की खूबसूरती पर भी निर्भर करती है। इसलिए आज हम महिलाओं के लिए कुछ ऐसे ही बेहतरीन डिजाइन्स वाले नेकलेस लेकर आए हैं जो आपका मन मोह लेंगे। तो चलिए देखते हैं – 

1. इस माॅडर्न व फैंसी डिजाइन के नेकलेस की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसमें बने चांद व फूलों के डिजाइन्स इसे सबसे अनोखा बनाते हैं। 

2. यह बहुत ही प्यारा नेकलेस है। गोल्डन चेन के साथ रूबी लगा खूबसूरत पेंडेंट भी दिया गया है। इसकी बोर्डर पर छोटी-छोटी स्ट्रिंग्स लगी हुई है। 

3. यह एक चोकर नेकलेस है जो आपकी खूबसूरती को नया आयाम देगा। इस नेकलेस पर खूबसूरती से कलाकारी कर न्यू लुक दिया गया है। 

4. यह माॅडर्न लुक देने वाला क्लासी डिजाइन का नेकलेस है। इसे माॅडर्न ड्रेस के साथ भी कैरी किया जा सकता है। यह नेकलेस महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। 

5. किसी क्वीन के जैसा लुक पाने के लिए इससे सुंदर नेकलेस आपको शायद ही देखने को मिले। इस चोकर हार के केंद्र में सूरजमुखी के फूल जैसा डिजाइन बना हुआ है। 

6. इस नेकलेस की खूबसूरती की बात ही अलग है। इसमें लगे हीरे, पन्ने व रूबी इतने शानदार नजर आ रहे हैं कि आपका मन करेगा, इसे बस देखते ही रहें। 

7. यूनिक व क्लासी दिखने के लिए इस तरह के नेकलेस मार्केट में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसे पार्टी या फंक्शन में पहनकर आप सबसे अलग लुक पा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *