दुनिया के तीन सबसे खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड कौन से है? जानिए इनके बारे में
जब जुनून साथ में होता है तब लोगों में कुछ भी कर गुजरने की क्षमता आ जाती है और इसी जुनून को साथ में लेकर कुछ लोग बना लेते हैं विश्व रिकॉर्ड। इतना आसान नहीं होता है विश्व रिकॉर्ड बनाना। इसके लिए जरूरी होती है कड़ी प्रैक्टिस और मेहनत की। आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ अनोखे और खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में जो काफी हटके हैं जिन्हें तोड़ना सच में नामुमकिन लगता है।
1- अंतरिक्ष से छलांग लगाना
दोस्तों क्या आपको ऊंचाई से डर लगता है। मुझे तो बहुत लगता है अगर आपको भी लगता है तो फेलिक्स के इस जम्प को देख आपको हैरानी लग सकती है। क्योंकि यह कोई ऐसा वैसा जम्प नहीं है। उन्होंने न्यू मैक्सिको के डेजर्ट में स्पेस से छलांग लगाकर अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। आपको बता दें उन्होंने यह कारनामा आसमान में 39 किलोमीटर की ऊंचाई से एक बैलून से छलांग लगाकर किया था।
आपको बता दें इस छलांग के वक्त हवा में उनकी स्पीड थी 160 किलोमीटर प्रति घंटा। आपको बता दें इस अद्भुत रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले ऑस्ट्रिया के फेलिक्स बॉमगार्टनर महज 8 साल की उम्र से स्काई डाइविंग कर रहे हैं।
2- नारियल तोड़ना
ज्यादातर लोगों को एक नारियल तोड़ने के लिए पसीने छूट जाते हैं और वह एक नारियल को तोड़ने के लिए 10 से 15 मिनट लगा देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी हमारे देश के केरल में एक ऐसे व्यक्ति हैं जो एक मिनिट में कई नारियल तोड़ देते हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं अभिजीत की। खास बात यह है कि अभिजीत यह कारनामा लोहा या पत्थर से नहीं बल्कि हाथ के सहारे करते। उन्होंने 60 सेकंड यानी 1 मिनट में 122 नारियल तोड़कर अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जिस वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
3- चार बाइक को एक साथ रोकना
ये है फ्रांज म्यूएलर। इनकी ताकत का अंदाजा आप को इनके कारनामे को देखकर बखूबी चल जाएगा। आपको बता दें कि ये इतने शक्तिशाली है कि उनके दोनों हाथ और दोनों पैर से 4 सुपर बाइक को रोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। इसके लिए उन्होंने लेटी हुई स्थिति में दोनों पैरों और हाथों के साथ चारों ओर से चार बाइक रस्सी के सहारे बांधी और चारों बाइक को चलाने का कोशिश करते रहे और उनकी ताकत के चलते राइडर के लिए बाइक को चलाना इंपॉसिबल हो जाता है। उन्होंने 10 सेकंड के लिए चार बाइक को एक साथ रोक कर रखा था।