ठीक से पेट साफ ना होने की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

आजकल की मॉडर्न जिंदगी में हम लोगों का खान-पान कुछ इस तरीके का हो गया है, जिसकी वजह से हमें अधिकतर पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिनमें से एक है पेट का ठीक से साफ ना होना या फिर पेट में कब्ज होना। यदि हमारा पेट सुबह ठीक से साफ नहीं होता तो इससे हमें कई और समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है, जैसे पेट में गैस होना, एसिडिटी होना, भूख ना लगना आदि।

इसलिए आज हम आपको पेट को ठीक से साफ रखने के लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, यदि आप उनका पालन करते हैं तो आपका पेट ठीक से साफ तो होगा ही साथ हीआपका पाचन तंत्र मजबूत भी होगा और कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं पेट को ठीक से साफ रखने के लिए घरेलू उपाय।

पेट को ठीक से साफ रखने के घरेलू उपाय

  • सेब :- यदि आपका पेट ठीक से साफ नहीं रहता तो आप सेब का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि सेब में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को साफ रखने में हमारी मदद करता हैं साथ ही हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखता है।
  • पुदीना :- पेट को साफ रखने के लिए पुदीना भी काफी लाभदायक होता है। यदि आप पुदीने का इस्तेमाल अपने भोजन में करते हैं तो यह आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है साथ ही पेट में कब्ज होने जैसी समस्या को भी दूर करता है। आप पुदीने का इस्तेमाल चटनी के रूप में भी कर सकते हैं।
  • एलोवेरा :- एलोवेरा भी पेट को साफ रखने में काफी फायदेमंद होता है। यदि सुबह नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पिया जाए तो यह हमारे पेट को अच्छे से साफ रखता है साथ ही पेट में कब्ज होने जैसी समस्याओं को भी दूर रखता है।
  • गर्म पानी :- सुबह जल्दी उठकर यदि दो गिलास गर्म पानी पिया जाए तो यह हमारे शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत रखता है साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी दूर रखता है। सुबह उठकर गर्म पानी पीने से पेट में कब्ज नहीं रहती साथ ही पेट भी अच्छे से साफ रहता है।
  • जीरा :- जीरे का सेवन करना भी हमें पेट साफ करने जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है इसका सेवन करने के लिए आपको सबसे पहले एक गिलास पानी और उसमें एक चम्मच जीरा डालकर उसे ठीक से उबाल लेना है और फिर इस मिश्रण का सेवन करना है। यदि इस मिश्रण का सेवन प्रतिदिन किया जाए तो इससे पेट में कब्ज जैसी बीमारी जल्द दूर हो जाती है।
  • तुलसी :- यदि सुबह उठकर खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन किया जाए तो यह ना केवल हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाती है, बल्कि पेट में होने वाली कब्ज जैसी समस्याओं को भी दूर करती है और पेट को ठीक से साफ रखने में हमारी मदद करती है। इसलिए हमें सुबह उठकर तुलसी के पत्तों का सेवन अवश्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *