जानिए आखिर दुनिया की सबसे महँगी तस्वीर कौन सी है और इसे किसने बनाया था?

महान चित्रकार पाब्लो पिकासो की वर्ष 1955 में बनाई गई ऑयल पेंटिंग ने नया विश्व रिकार्ड बनाया है और लगभग 18 करोड़ डॉलर यानी 11 अरब 55 करोड़ 51 लाख रुपए के साथ यह दुनिया की सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंगबन गई है। फाइन आर्ट ऑक्शन हाउस क्रिस्टिज ने पिकासो की ‘वुमेन ऑफ अल्जीयर्स पेंटिंग की बोली की रकम के लिए 14 करोड़ डॉलर का पूर्वानुमान लगाया था लेकिन इसके लिए आखिरी नीलामी लगभग 18 करोड़ डॉलर की लगाई गई।

नीलामी की यह प्रक्रिया 11 मिनट तक चली और इसमें 35 देशों के लोगों ने बोली लगाई। इस पेंटिंग को खरीदने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। इससे पहले एक ब्रिटिश चित्रकार फ्रांसिस बैकन की कृति ‘थ्री स्टडीज ऑफ ल्युसियन फ्रॉयड ने नीलामी में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। नवंबर 2013 में यह पेंटिंग करीब 14.2 करोड़ डॉलर में बिकी थी। एक खास शैली की इस रंगीन पेंटिंग में हरम का एक ²श्य है।

इस पेंटिंग को पिकासो ने 1955 में बनाया था, जो उनकी 15 पेंटिंग की एक श्रृंखला का हिस्सा है। नीलामी के बारे में क्रिस्टिज ग्लोबल के अध्यक्ष जुस्सी पिलकानेन ने कहा, ‘यह देखकर खुशी हो रही कि इस पेंटिंग के लिए इतनी ज्यादा बोली लगाई गई।

इसी नीलामी के दौरान स्विट्जरलैंड के कलाकार अलबर्टो जैकोमेट्टी की बनाई कांसे की मूर्ति ‘प्वाइंटिंग मैन’ दुनिया की सबसे महंगी मूर्ति बनी। यह 14 करोड़ डॉलर में नीलाम हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *