जानिए आखिर किन्नरों के देवता का नाम क्या है ?
- बहुचरा माता
इनका गुजरात के महेसाणा जनपद में प्रधान मंदिर है। यह हिजड़ो की इष्ट देवी हैं।
- इरावन/अरावन
इनकी प्रधानता दक्षिण भारत में है। यह मूलतः महाभारत के महानायक अर्जुन के एक पुत्र थे। दक्षिण भारत मे इनसे सम्बंधित प्रचलित कई लोककथाओं के कारण इनपर केंद्रित कई मंदिर एवं लोक परम्पराएं प्रचलन में हैं।
- येल्लम्मा/रेणुका
यह जोगप्पाओं की इष्ट देवी हैं। इनकी प्रधानता कर्नाटक में है।
इनके अतिरिक्त बहुत से किन्नर शिव को एवं शिव के अर्धनारीश्वर रूप को भी अपना इष्ट मानते हैं।