खुर्जा क्यों प्रसिद्ध है? जानिए वजह
खुर्जा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में बुलंदशहर जिले में दिल्ली से 45 मील दक्षिण-पूर्व स्थित प्रसिद्ध नगर। यहाँ के सड़कें चारों ओर जाती हैं। यहां से सीधे दिल्ली, मेरठ, हरिद्वार, अलीगढ, खैर, आगरा, कानपुर आदि के लिए जा सकते हैं।
गेहूँ, तेलहन, जौ, ज्वार, कपास और गन्ना का व्यापार होता हैं। यह नगर घी के लिये प्रसिद्ध है।
खुरजा में एक विशाल जैन मंदिर है। यहाँ मिट्टी के कलात्मक बर्तन बनते हैं। देश विदेश के हर कोने में बोन चाइना से बने बर्तन खुरजा की ही देन है। विश्व के दस बडे पॉटरी क्लस्टरों में शामिल है
यह शहर। रेलमार्ग के द्वारा सीधे दिल्ली और कलक्त्ता से जुड़ा है। साथ ही एक रेलवे लाइन मेरठ के लिए भी जाती है।
यहां चीनी मिट्टी से बर्तन, फूलदान, कुछ सजावटी वस्तुएं बनाई जाती हैं। लेकिन जब आपको यह पता चलेगा कि खुर्जा में बिजली के फ्यूज सर्किट, इन्सुलेटर, प्रयोगशाला में काम आने वाले उपकरण, हवाई जहाज, टरबाइन, रॉकेट, न्यूक्लियर फ्यूजन, अंतरिक्ष तकनीक सहित दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली कारों में इस्तेमाल आने वाले कई कलपुर्जे बनाए जाते हैं।