क्या दोपहर को नींद लेनी चाहिए? जानिए

कुछ लोगों का कहना है कि दिन के दौरान सोना मानव शरीर के लिए अच्छा है, जबकि कुछ लोग इससे इनकार करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार कुछ लोगों के लिए दोपहर में सोना फायदेमंद हो सकता है। जैसे-

  • जो छात्र लगातार अध्ययन करके थक जाते हैं। बीच में एक झपकी लेना उनके मस्तिष्क को आराम देने में मदद करता है।
  • बुज़ुर्ग लोग अपने शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए सो सकते हैं।
  • जो लोग वात असंतुलन के कारण अपच की समस्याओं से ग्रस्त हैं।
  • दुखी लोगों का दिन में सोना थोड़ी देर के लिए उन्हें अपने दर्द को भूलने में मदद कर सकता है।
  • गुस्सैल लोगों का दिन में सोना उनके दिमाग को शांत कर सकता है।
  • जिन लोगों ने अतीत में कोई भी सर्जरी करवाई है, दिन में सोना उनके इलाज की प्रक्रिया को दृढ़ कर सकता है।
  • वो लोग जो कड़ी मेहनत और भारी काम करते हैं जैसे मज़दूर आदि, उनके लिए दिन में सोना उन्हें कुछ समय के लिए आराम दे सकता है।
  • वो लोग जो वजन बढ़ाना चाहते हैं।

कुछ लोगों के लिए दिन में सोना नुकसानदेह है जैसे-

  • जो लोग मोटापे से पीड़ित हैं।
  • जो लोग वजन घटाना चाहते हैं।
  • मधुमेह के रोगियों को दिन में नही सोना चाहिए।
  • जो लोग तैलीय खाद्य बहुत खाते हैं।

इन लोगों को दिन में सोने से बुखार, ठंड की वृद्धि, मोटापा, गले से संबंधित रोग, मतली और उल्टी की भावना बढ़ना, अच्छी याददाश्त और बुद्धि का अभाव, त्वचा से संबंधित रोग, सूजन, कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली जैसी समस्या हो सकती है।

आयुर्वेद ने दिन के दौरान सोने को गलत नही बताया है। लेकिन हर व्यक्ति को सोचना चाहिए कि नींद उनके लिए फायदेमंद है या कहीं दिन मे सोने से उनकी समस्याएँ बढ़ जाएंगी। वही करें जो आपके शरीर के लिए अच्छा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *