क्या आप जानते हैं कपूर के इस्तेमाल के बारे में
कपूर के बारे में प्रत्येक व्यक्तियह बात जानता है कि इसका इस्तेमाल पूजा – पाठ के दौरान अधिक किया जाता है किन्तु ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि पूजा – पाठ से अलग इसका इस्तेमाल स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। और यह तेल जोड़ो के दर्द में भी विशेष लाभकारी होता है।
तो चलिए जानते हैं कपूर के इस्तेमाल के बारे में…
तकरीबन चेहरे पर मुंहासे, एवं दाग-धब्बे होना सभी के लिये एक आम परेशानी हो गई है लेकिन इस परेशानी से लड़ने के लिए कपूर का तेल बहुत असरदार है। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग- धब्बे दूर हो जाते हैं और इसी के साथ – साथ मुंहासों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसी के चलते यह स्किन की एलर्जी को भी दूर करता है।
अगर कभी धोखे से रसोई में काम करते हुवे कई बार आपका हाथ जल जाता है या फिर कोई चोट लगने से निशान आ जाते हैं तो इसी के चलते पानी में थोड़ा-सा कपूर वहा पर मिलाकर लगा लें। इसे लगातार लगाने से दाग गायब हो जाते हैं।
त्वचा पर अगर कभी लाल रैश पर पड़ जाए तो पानी में कपूर मिलाकर पेस्ट बना लें और रैशिस पर लगाएं। इस तरह अगर आप कुछ दिन तक लगातार इसको इस्तेमाल करते है तो आपको तुरंत राहत मिलती है।
कपूर हमारे बालों को भी मजबूत बनाता है। किसी भी तेल में अगर आप इसे मिलाकर बालों पर लगते है तो उसका काफी लाभ मिलता है। इसको बालो में लगाने के एक घंटे के बाद बाल धो लें। कपूर के तेल से अगर बालों की मसाज कि जाए तो ऐसा करने से बालो के झड़ने की परेशानी दूर हो जाती है।
अगर आपके पैरों की एड़ियां फट गई हो तो उसमे कपूर का तेल इनको भरने में काफ़ी मददगार सिद्ध होता है। इसके चलते किसी बड़े बर्तन में पानी को गर्म करके उसमें थोड़ा-सा कपूर डाल लें और पैरों को कुछ देर भिगो कर कूछ पल इंतजार करें और किसी क्रीम से मसाज करने से पैर मुलायम हो जाते हैं।