कोरोना वायरस के बाद अब पृथ्वी की तरफ आ रहे हैं ये चार नए खतरे,आप अभी जान लीजिए
नासा ने चार नए क्षुद्रग्रह को लेकर आगाह किया है, ये चारों एस्टेरोइड बेहद तेज गति से धरती के करीब बढ़ रहे हैं| हालांकि नासा ने उम्मीद जताई है कि ये सभी एस्टेरोइड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजर जाएंगे और इससे धरती पर कोई नुकसान नहीं होने वाला है|
एस्टेरॉयड की स्पीड 31,319 किलोमीटर प्रतिघंटा है| यानी करीब 8.72 किलोमीटर प्रति सेंकड| इतनी गति से यह अगर धरती के किसी हिस्से में टकराएगा तो बड़ी सुनामी ला सकता है| या फिर कई देश बर्बाद कर सकता है|
अनुमान है कि यह एस्टेरॉयड 29 अप्रैल को धरती के पास से गुजरेगा| खगोलविदों के मुताबिक ऐसे एस्टेरॉयड का हर 100 साल में धरती से टकराने की 50,000 संभावनाएं होती हैं| लेकिन किसी न किसी तरीके से ये पृथ्वी के किनारे से निकल जाते हैं|