आज अपनी सुख-सुविधाओं पर बहुत खर्च करेंगे ये तीन राशियों के लोग

कर्क राशि: अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। सर्दी गरमी से बच कर रहें क्योकि बीमार होने की संभावना है। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। आपके काम के सिलसिले में स्थितियां बेहतर रहेंगी और आपको अपने परिजनों का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुख शांति वाला रहेगा। आज आपको अचानक से इनकम होने के योग बनेंगे।

सिंह राशि: जल्दबाजी व लापरवाही से नुकसान होगा। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थितियाँ बढ़िया रहेंगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और आप मन से खुश होंगे, जिससे कामों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मन लगाकर काम करेंगे तो काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आप अपने किसी खास से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *