हिंदू भगवान का आविष्कार किसने किया?
यदि भगवान का कोई धर्म है भी तो वो मानवता है।जो वो हर किसी को देता है परन्तु हम उसे अपने भीतर से नहीं स्वीकार नही करते।
गीता थोडा सा पढ़ ले तो आप के लिए उत्तम रहेगा। सभी प्रश्नो के उत्तर आप को शत-प्रतिशत मिल जाएगे।
अहं क्रतुरहं यज्ञ: स्वधाहमहमौषधम्।
मन्त्रो हमहमेवाज्यमहमग्रिरहं हुतम्।।
क्रतु मैं हूँ ,यज्ञमैं हूँ, ओषधि मैं हूँ, मन्त्र मैं हूँ ,घृत मैं हूँ,अग्नि मैं हूँ और हवन रूप क्रिया भी मैं हूँ।
सनातन धर्म में वेद का महत्व बताया गया है ।जिन मे यज्ञ प्रधान रहे है। यज्ञ एक ऐसा विज्ञान का विषय है जिसमें मनुष्य का भौतिक एंव आध्यात्मिक कल्याण निहित होता है। वैदिक यज्ञ का आशय है अंतिम सत्य या परम तत्व को जानना। हिन्दुओ के अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष लौकिक और पारलौकिक सभी वेदों में कहे हुए धर्म के आधीन है।