हड़जोड़ के फायदे, नुकसान और उपयोग विधि क्या है ?

हड़जोड़ खाने का तरीका निम्नलिखित होता है क्योंकि हड़जोड़ को एक औषधि के रूप में कई सारी बीमारियों के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसलिए हड़जोड़ खाने का तरीका भी अलग-अलग होता है। हड़जोड़ को कौन-कौन सी बीमारी में किस तरह उपयोग में लाया जाता है विस्तार से बता रहे हैं।

हड्डियों को जोड़ने के लिए हड़जोड़ खाने का तरीका

हड्डियों को जोड़ने के लिए हड़जोड़ खाने का तरीका निम्नलिखित है क्योंकि हड़जोड़ हड्डियों को जोड़ने में बहुत लाभकारी होता है। हड्डियों को जोड़ने के लिए 10 से 15 मिली हड़जोड़ रस को घी में मिलाकर पीने से तथा इसमें अलसी का तेल मिलाकर टूटे हुए जगहों पर बांधने से हड्डियां जुड़ती हैं। तथा 2 से 5 ग्राम हड़जोड़ के चूर्ण को दूध के साथ पीलाने से भी हड्डियां जुड़ती हैं।

मोच का दर्द के लिए हड़जोड़ खाने का तरीका

मोच का दर्द दूर करने के लिए हड़जोड़ का घरेलु उपाय बहुत ही फायदेमंद होता है। मोच का दर्द के लिए हड़जोड़ खाने का तरीका निम्नलिखित है इसके लिए हड़जोड़ के रस में तिल का तेल मिलाकर पका लें फिर उसे छानकर मोच वाली जगह पर लगाने से काफी आराम मिलता है।

रीढ़ की हड्डी के दर्द से राहत पाने के लिए हड़जोड़

रीढ़ की हड्डी के दर्द से राहत पाने के लिए हड़जोड़ के पत्तों को गर्म करके सिकाई करने से रीढ़ की हड्डियों में हो रहे दर्द से काफी राहत मिलती है।

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए हड़जोड़ के फायदे

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए हड़जोड़ को एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए अपने आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करके इसका सेवन कर सकते हैं।

शरीर के दर्द के लिए हड़जोड़ खाने के तरीके

शरीर के दर्द के लिए हड़जोड़ खाने के तरीके निम्नलिखित रूप में किये जाते हैं क्योंकि हड़जोड़ में दर्दनिवारक गुण पाए जाने के कारण हड़जोड़ का इस्तेमाल करने से शरीर में हो रहे दर्द से कुछ ही समय में राहत मिल जाती है। इसके लिए काली मिर्च , सोंठ और अस्थिसंहार प्ररोह पेस्ट 1 से 2 ग्राम इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com