राजस्थान पार करके UP होकर Tauktae लौट जाएगा, 26 मई को आडिशा में बारिश

अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान (Cyclone Tauktae) तौकते का असर लगभग देश के सभी राज्यों में दिखने लगा है। तौकते गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र में तबाही मचाने के बाद में अपना रास्ता मोड़ लिया है। इन राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

अहमदाबाद MET की प्रभारी निदेशक, मनोरमा मोहंती ने बताया कि चक्रवाती तूफान (Cyclone Tauktae) तौकते राजस्थान पार करके उत्तर प्रदेश होकर चला जाएगा। गुजरात में स्थिति सामान्य है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अहमदाबाद में बादल रहेंगे, कहीं कहीं बारिश हो सकती है। चक्रवात से मानसून (Monsoon) पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

तौकते की रफ्तार

मौसम विभाग के मुताबिक, पूरी दिल्ली और NCR, बदुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की गति के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और तेज हवाएं जारी रहेंगी।

IMD मौसम विभाग (INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT) वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने बताया कि, चक्रवात आज उदयपुर के पास है। कमजोर हो गया है। राजस्थान हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी। हवा ज्यादा नहीं रहेगी। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भारी बारिश होगी। दिल्ली में कम बारिश होगी। दक्षिण राजस्थान और उससे सटे गुजरात में चक्रवाती तूफान तौकते पिछले 06 घंटों के दौरान लगभग 16 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया, और दक्षिण-पूर्व राजस्थान और एनबीडी पर आज के 0830 बजे IST पर केंद्रित रहा।

नया तूफान ‘यास’ की चेतावनी

मौसम विभाग के वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने कहा कि अंडमान (Andaman) के उत्तरी भाग और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक और तक्रवाती तूफान बन रहा है। 22 को लो प्रेशर और 23 को डिप्रेशन शुरू होगा। यह 24-25 मई को चक्रवाती तूफान बन जाएगा। इसका नाम ‘यास’ (Yaas) है। 26 मई की शाम से ओडिशा पश्चिम बंगाल में बारिश शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *