मां ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को दी दर्दनाक मौत, वजह जान के रह जाएंगे हैरान
डेढ़ साल के दुधमुंहे की कातिल कोई और नहीं बल्कि
उसकी अपनी मां ही निकली। मां ने अपनी बड़ी बहनों को फंसाने
के लिए अपने बच्चे की जान ले ली।
उसने मासूम को पानी की
टंकी में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया था जिससे बच्चे
की डूबने से मौत हो गई थी। महिला ने बेटे के कत्ल की जो वजह
बताई है वह भी समझ में परे है। उसका कहना है कि बच्चा उसे
बहुत परेशान करता था। वह काफी चंचल था।
इसलिए वह बेटे
की जान लेकर अपनी परेशानी खत्म करने के साथ ही अपनी
बहनों को भी फंसाना चाहती थी। गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र
जगदीशपुर भलुआन निवासी धर्मेन्द्र सिंह की ससुराल बेलीपार
के भीटी गांव में है।
मंगलवार को धर्मेन्द्र की पत्नी मनोरमा अपनी
बेटी और डेढ़ साल के बेटे अनिकेत के साथ मायके गई थी।
मंगलवार की रात में ही अनिकेत रहस्यमय हाल में गायब हो गया
था। बुधवार को धर्मेन्द्र को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने
बेलीपार पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने भीटी गांव में पहुंच कर
बच्चे की तलाश शुरू की। पानी की टंकी को चेक किया तो उसमें
शव पड़ा था।