बॉलीवुड की ये 4 सफल अभिनेत्रियां हीरो पर पड़ती हैं भारी

  1. रेखा

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उनकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. रेखा को देख ऐसा लगता है कि बढ़ती उम्र का असर उन पर नहीं हो रहा है. रेखा अपनी इस खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अपना बहुत ख्याल भी रखती हैं। भानुरेखा गणेशन जन्म 10 अक्टूबर 1954 को उनके मंच नाम रेखा से बेहतर जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाना जाता है और भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्वीकार किया जाता है, उन्होंने 180 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने अक्सर मुख्यधारा और स्वतंत्र फिल्मों में काल्पनिक से लेकर साहित्यिक तक, सशक्त और जटिल महिला किरदार निभाए हैं। हालांकि उनका करियर कुछ समय की गिरावट के दौर से गुजरा है, उन्होंने कई बार खुद को फिर से स्थापित करने के लिए एक प्रतिष्ठा हासिल की है और उन्हें अपनी स्थिति बनाए रखने की क्षमता के लिए श्रेय दिया गया है। रेखा ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल अभिनेत्री के रूप में तेलुगु फिल्मों इनती गुट्टू (1958) और रंगुला रत्नम (1966) से की। लीड के रूप में उनकी पहली फिल्म कन्नड़ फिल्म ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली C.I.D 999 (1969) के साथ हुई। सावन भादों (1970) के साथ उनकी हिंदी शुरुआत ने उन्हें एक उभरते हुए सितारे के रूप में स्थापित किया, लेकिन उनकी कई शुरुआती फिल्मों की सफलता के बावजूद, उन्हें अक्सर अपने लुक और वजन के लिए प्रेस में पाबंद किया जाता था।

  1. प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध एक्ट्रेस में से एक है, उन्होंने अब तक बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है। वह एक्टिंग में सबसे आगे निकलते हुए हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है उन्होंने बहुत सारी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया है, और हाल ही के समय में उन्होंने हॉलीवुड के एक फेमस सिंगर निक जोनस से विवाह रचाई है। चोपड़ा चोपड़ा से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें आपको मैं बता रहा हूं,

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा साल 2003 में फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई के साथ बॉलीवुड में नजर आईं थीं। हालांकि इससे पहले प्रियंका 2002 में तेलुगू फिल्म में भी काम कर चुकी थीं। सनी देओल के साथ प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन 2004 में रिलीज हुई फिल्म एतराज ने प्रियंका के लिए सफलता के दरवाजे खोल दिए। प्रियंका ने बॉलीवुड तक ही खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि हॉलीवुड में उन्होंने सफलता के झंडे़ गांड़ दिए। फिल्म फैशन के लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुस्कार जीता। इसके अलावा उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया। यूनिसेफ ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया। प्रियंका लगातार तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रही हैं।

  1. कंगना रणौत

कंगना राणावत बॉलीवुड की एक खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस है उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में दी हैं वह अपनी फिल्मों में अपने एक्टर को भी काफी भारी पड़ती है अपने एक्टिंग और अदाकारी से। बात करें कंगना के बारे में तो,कंगना ने डेब्यू के साथ ही अपनी अदाकारी से ये साबित कर दिया था कि आने वाले वक्त में उनका सिक्का चलेगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही। कंगना रणौत ने इमरान हाशमी के साथ साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। कंगना ने लीग से हटकर अपनी ही तरीके की फिल्में की और सफलता का स्वाद चखा। क्वीन, मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी, तनु वेड्स मनु, फैशन, काइट्स, सिमरन और रिवॉल्वर रानी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। कंगना दो बार राष्ट्रीय पुस्कार जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

  1. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है उन्होंने अपने कैरियर में बॉलीवुड में बहुत सारी सुपरहिट फिल्में दी है। परंतु दीपिका पादुकोण ने साल 2006 में कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने अपना डेब्यू शाहरुख खान के साथ साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से किया था। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला और दीपिका रातोंरात स्टार बन गईं। लेकिन दीपिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, इस फेम को बनाकर रखना और दीपिका इस कसौटी पर भी खरी उतरीं। पीकू, कॉकटेल, पद्मावत, चेन्नई एक्सप्रेस, तमाशा और लव आजकल जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी को साबित किया। वहीं दीपिका का सफर सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहा। दीपिका ने हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाया है। वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *