बीवी के हाथ से घर की मेज पर रखा फूलदान टूट गया – पढ़िए मजेदार जोक्स
1.) बीवी के हाथ से घर की मेज पर रखा फूलदान टूट गया,
फिर दो घंटे लड़ाई के बाद यह साबित हुआ कि…
.
तीन साल पहले पति ने ही गलत जगह पर फूलदान रखा था…!
2.) पत्नी ने पति से कहा- मैं छुपती हूं तुम ढूंढो,
अगर ढूंढ लिया, तो शॉपिंग पर चलेंगे…!!!
अब पत्नी खुद दो दिन से पति को ढूंढ रही है..!!!
3.) पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति
पति – तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए…?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज
लेकर दो जिस पर सवार होते ही वो सेकण्ड में 0 से 100 पर पहुंच जाए…!
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी..!!
4.) पति (फोन पर पत्नी से) – तुम बहुत प्यारी हो…!
पत्नी – थैंक्स…!
पति – तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो…!
पत्नी – थैंक्यू सो मच… और बताओ क्या कर रहे हो…?
पति – खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं…!!!
5.) पत्नी द्वारा तलाक दे दिए जाने के बाद
एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से पूछा –
अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी..?
.
.
दोस्त ने कहा – नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं…
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है…!
6.) लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए…
.
लड़की वाले- कितना कमा लेते हो…?
.
लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया लेकिन…!
.
लड़की वाले- फिर क्या हुआ…?
.
लड़का- बस, फिर मोबाइल में ‘तीन पत्ती’ हेंग हो गया
और सारी कमाई चली गई…
7.) दूल्हा – घूंघट उठाते हुए क्या मैं चेहरा देख लूं..?
.
दुल्हन – हां, लेकिन देखकर डिलीट कर देना…!!!