फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, भारतीय सैनिकों का अपमान करने का आरोप

एकता कपूर की वेब सीरिज ट्रिपल एक्स-2 का देशभर में विरोध हो
रहा हैं। बागपत कोतवाली पुलिस ने इसी मामले को लेकर एकता
कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। सोमवार देर रात भाजपा
नेता पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय प्रजापति ने
बागपत कोतवाली में यह मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने तहरीर
लेकर आधा दर्जन से अधिक धाराओं में मामला दर्ज किया हैं। उन्होंने
एकता कपूर पर आरोप लगाया है कि वेब सीरिज में एकता कपूर ने
भारतीय सैनिकों और उनके परिवार का अपमान किया हैं। वेब सीरिज
में सैनिकों की पत्नियों को दिखाया है कि वो किसी और के साथ संबंध
बना रही हैं। आरोप यह भी है कि दृश्य वेब सीरिज में दिखाये गए है,
वे बहुत ही आपत्तिजनक है और यह हमारे सैनिकों का मनोबल गिराने
वाले हैं। इस वेब सीरिज का विरोध सैनिकों ने भी किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *