पावर प्ले और डेथ ओवर में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज सबसे सफल
मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को हराकर चौथी जीत दर्ज की थी। डिफेंडिंग चैंपियन के इस सीजन में गेंदबाज, बल्लेबाज और फील्ड के प्रदर्शन से लग रहा है कि उन्होंने खिताब बचाने की तैयारी शुरू कर दी है। उनके तेज गेंदबाज पावरप्ले और डेथ ओवर में सबसे सफल हैं। वहीं, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड भी मुंबई के नाम है। 20 मैच के बाद बुमराह ने सबसे ज्यादा 69 डॉट गेंदें फेंकी हैं। हालांकि, उन्होंने ही सबसे ज्यादा 11 छक्के खाए हैं।
28 बार विरोधी टीमों को ऑल आउट किया है मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा। चेन्नई (19) दूसरे नंबर पर है। बेंगलुरू ने 17, राजस्थान ने 15, पंजाब ने 14, दिल्ली और हैदराबाद ने 12-12, कोलकाता ने 11 बार विरोधियों को ऑल आउट किया।
1156 छक्के हो गए हैं मुंबई के आईपीएल में। बेंगलुरू (1152) दूसरे, पंजाब (1008) तीसरे, चेन्नई (1006) चौथे. कोलकाता (962) पांचवें, दिल्ली (921) छठे, राजस्थान (730) सातवें और हैदराबाद (551) आठवें पर है।
मुंबई ने लगातार सबसे ज्यादा बार 190+ स्कोर कियाः मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ 193 रन बनाए थे। टीम ने लगातार पांचवें मैच में 190+ स्कोर किया। लगातार सबसे ज्यादा बार 190+ स्कोर करने वाली टीम है। चेन्नई, दिल्ली, गुजरात और पंजाब ने लगातार 3-3 बार 190+ का स्कोर बनाया था।
आईपीएल में यादव का बेस्ट स्कोरयादव ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 79 रन की पारी खेली। यह आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर है। उन्होंने आईपीएल में अपनी 8वीं फिफ्टी लगाई। यादव ने हार्दिक पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 38 बॉल पर 75 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। उनकी पारी के बाद हरभजन सिंह ने मजाकिया ट्वीट किया। कहा- सूर्य कुमार मीठी छुरी हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा- भारत की टी-20 टीम में होंगे सूर्य कुमार। सचिन तेंडुलकर ने कहा- सूर्य कुमार स्पेशल हैं। वे विकेट के चारों ओर स्ट्रोक्स खेल सकते हैं।