पार्क के किनारे एक युवती को अकेला पाकर राहुल हाथ में फूल लिए उसका पीछा कर रहे थे…पढ़िए मजेदार चुटकुले
1.पिंकी की नयी नवेली शादी हुई,
रात को सोते टाइम पिंकी रोमांटिक होकर बोली – अजी सुनते हो क्या?
पति – क्या हुआ ?
पिंकी – कुछ ऐसा करो जो पसीना आ जाये,
पति उठा और पंखा बंद करके सो गया।
2.एक पण्डित प्रवचन दे रहे थे – जिंदगी में बहुत सी चीजों के लिए आदमी चाहता है।
कि वो देर से हो मगर वो जल्दी हो जाती हैं और बहुत सी चीजों को चाहता है कि जल्दी हो जाय मगर वो देर से होती हैं।
बताओ इसका कोई उदाहरण है
एक भक्त बोला बाबा जी ”शादी और तलाक
3.पार्क के किनारे एक युवती को अकेला पाकर राहुल हाथ में फूल लिए उसका पीछा कर रहे थे।
युवती- तुम्हे पता है पीछे मेरी मां आ रही हैं
पोंचूजी- अरे, हम तो खानदानी आशिक है। तुम्हारी मां के पीछे मेरे पिताश्री आ रहे है।
4.एक व्यक्ति इलाज के लिए डॉक्टर के पास गया।
डॉक्टर : अगर भीड़-भाड़ से दूर रहेंगे तो जल्दी ठीक हो जाएंगे।
व्यक्ति : क्या करूं डॉक्टर साहब अपने पेशे से मजबूर हूँ।
डॉक्टर : ऐसा क्या करते हैं आप.?
व्यक्ति : जी दरअसल मैं जेबकतरा हूँ।