धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाडू? जानें इससे जुड़ी मान्यताएं
धनतेरस को
खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। सोना,
चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने के साथ ही इस दिन झाडू खरीदने
की भी परंपरा है।
झाडू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाडू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का
वास होता है। अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है तो धनतेरस
के दिन झाडू जरूर खरीदें। माना जाता है कि झाडू से नकारात्मक
शक्तियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
झाडू को घर में सुख समृद्धि का कारक भी माना जाता है।
इसलिए
धनतेरस के दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि
धनतेरस के दिन घर में नई झाडू लाने के बाद इस पर एक सफेद रंग
का धागा बांध देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है
और घर की आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है।
धनतेरस के दिन जब भी झाडू खरीद कर लाएं तो उसे फर्श पर
लिटाकर रखें। झाडू को खड़ा रखना अपशकुन माना जाता है। झाडू
को हमेशा घर के कोने में छिपाकर रखा जाता है। झाडू पर पैर नहीं
रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी मां रुष्ट हो जाती
हैं। माना जाता है कि झाडू का आदर करने पर महालक्ष्मी प्रसन्न होती है।