दिवाली से पहले घर से हटा लें ये चीजे, वरना नहीं होगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीवाली आने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों और सुकानों की सफाई में जुट गए है। दिवाली से व्यापारियों का नया साल शुरू होता है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है। कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला ये त्यौहार भारत के त्यौहारों का सबसे बड़ा त्यौहार है।

इस साल दीवाली 14 नवंबर को मने जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी दीपावली के दिन घर आती है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को साफ़-सफाई बहुत पसंद है, तो लोग दिवाली से पहले घरों की साफ़-सफाई करते हैं। यहां कुछ और भी जरुरी चीजे हैं, जो दिवाली से पहले कर लेना चाहिए, ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।

दीपावली से पहले टूटा हुआ कांच हटा लेना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार टूटा हुआ कांच रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसी तरह घर में टूटे हुए फर्नीचर का होना भी बहुत अशुभ माना जाता है, इसे तुरंत हटा दें।

घर में देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां नहीं होनी चाहिए। दिवाली से पहले ऐसी फोटो और मूर्तियों को किसी पवित्र स्थान में ले जाकर दबा देना चाहिए।
घर में टूटे हुए बर्तन कलह का कारण माने जाते हैं, इसलिए घर में टूटे बर्तनों को नहीं रखना चाहिए। विशेषतौर पर दिवाली से पहले तो इन्हें बदल ही देना चाहिए। दिवाली से पहले धनतेरस को नए बर्तन खरीदने की परंपरा रही है।
दिवाली से पहले घर के उन जूते-चप्पलों को बाहर कर देना चाहिए जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं। फटे-पुराने जूते-चप्पल होने से घर में नकारात्मकता का वास होता है।
बंद घड़ी को दिवाल से पहले या तो ठीक करवा लेना चाहिए या फिर बदल देना चाहिए। घड़ी प्रगति का प्रतीक है और इसके बंद हो जाना बेहद नकारात्मक असर पैदा करता है।

अगर घर में खराब इलेक्ट्रोनिक समान पड़ा है, तो उसे भी दिवाली से पहले या तो ठीक करवा लें या फिर घर से बाहर कर दें।
घर की छत को साफ-सुथरा रखें किसी तरह का कोई कूड़ा वहां न जमा होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *