जीजा और फूफा मुँह फुलाने के लिए बदनाम क्यों हैं? जानिए वजह

जीजा और फूफा दोनों ही पराए है घर के लिए पर किसी भी समारोह में दोनों की उपस्तिथि अनिवार्य कर दी जाती है। पर उपस्तिथि तो अनिवार्य कर दी जाती है पर दूसरे के घर में फैसले लेने के अधिकार नहीं होते उनके पास।

अब बुआ या बहन है वहां तो घर की बेटी है कहीं से कुछ भी उठा लेंगे, खा लेंगे। कोई कुछ बोला तो लड़ भी लेंगी। फिर अपनी पहचान वालो में व्यस्त हो जाएंगी। अब ऐसी स्तिथि में फूफा और जीजा को पूछा ही ना जाए तो नाराज होना लाजमी है।

अब शादी के बाद ससुराल ही लड़की का घर होता है इस लिए लड़की ससुराल में हक से रहती है। पर कभी ये नहीं कहा जाता की शादी के बाद ससुराल ही लड़के का घर है इसी लिए जीजा और फूफा को पूछा जाना जरूरी है।

और तो और ससुर के घर जमाई और बहन के घर भाई कुत्ता होता है जैसी कहावतें भी प्रसिद्ध है।

पर लड़की का भाई जब भी बहन के ससुराल जाता है तो लड़की की जेठानी और देवरानी सब उसकी रिश्ते में बहन हो जाती है इसी लिए वो बिना अधिक संकोच के रह सकता है। पर जीजा और फूफा को संकोच के साथ रहना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *