जानिए किसी रिश्ते में होने पर झूठ बोलना क्यों बुरा होता है

कोई भी रिश्ता भरोसे की नींव पर टिका होता है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो आप और आपके पार्टनर के बीच प्यार के साथ भरोसा होना भी जरुरी है तभी आपका संबंध स्वस्थ और खुशहाल हो सकता है। आप दोनों के बीच भरोसे की कमी रिश्ते को कमजोर बना देती है और रिश्ते की नींव हिलने लगती है। इसी तरह झूठ भी आपके रिश्ते को कमजौर बना देता है क्योंकि यह आपका भरोसा तोड़ता है। अगर आप अपने साथी से झूठ बोलते हैं तो उस एक झूठ के लिए आपको सौ झूठ बोलने पड़ते हैं। बहुत से लोग झूठ बोलने में माहिर होते हैं लेकिन यह झूठ कभी ना कभी तो पकड़ा ही जाता है और तब आप आपके रिश्ता प्रभावित होता है। अगर आप इस रिश्ते में बने रहना चाहते हैं तो झूठ बोलने से बचें। आइए जानते हैं कि रिश्ते में होने पर झूठ बोलना क्यों बुरा होता है।

भरोसा तोड़ता है

रिश्ते में होने पर अपने साथी से झूठ बोलने का सबसे बड़ा नुकसान आपको यही झेलना पड़ता है कि यह आपके साथी का आप पर होने वाले भरोसे को तोड़ देता है। झूठ और भरोसा कभी एक साथ नहीं चल सकते।

सम्मान को कम करता है

सच बोलें, चाहे फिर यह कितना ही कड़वा क्यों ना हो। सच बोलने से आप अपने लिए एक मौका बचा लेते हैं जिसमें आप अपनी बात रख सकते हैं लेकिन झूठ बोलकर आप वो मौका भी गंवा देते हैं। झूठ बोलना दिखाता है कि आपके मन में अपने साथी के लिए सम्मान नहीं है।

स्वार्थी बनाता है

जब आप अपने साथी की भावनाओं की परवाह किए बिना उनसे झूठ बोलते हैं तो यह दिखाता है कि आप कितने स्वार्थी है। आपका स्वार्थ आपको झूठ बोलने को मजबूर करता है और जिस रिश्ते में स्वार्थ आ जाएं, वह रिश्ता सफल नहीं रह पाता।

अकेला कर देता है

एक झूठ आपको और आपके साथी को अकेला कर सकता है। अगर आप अपने साथी से कुछ छिपा रहे हैं या झूठ बोल रहे हैं तो आप उनके करीब नहीं हो सकते है। ऐसे में आप उनसे दूर हो जाते हैं और अकेला महसूस करने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *