चाणक्य स्वयं राजा क्यों नहीं बने? जानिए इसके पीछे की वजह

चाणक्य राजा क्यों नही बने , चाणक्य ही क्यों पेशवा बाजीराव भी स्वयं राजा क्यों नही बने । चाणक्य शस्त्र विद्या में कुशल नहीं थे पर बाजीराव तो सेनापति भी थे।

अब इसका कारण तो वर्ण व्यवस्था ही प्रतीत होता है।

यदि आपने ब्राह्मण वर्ण अपनाया है तो फिर आपका धर्म शिक्षा और नीति है , धन और राज्य नहीं। इस कारण भारत के इतिहास में ऐसे प्रसंग नहीं मिलते कि पूरा राजकाज सम्भालने के बावजूद मन्त्री सत्ता पलटकर खुद राजा हो जाए। मन्त्रियों की और से तो भारत के राजा निश्चिन्त ही रहें हैं।

गरीबी और जातिवाद की दलदल में धँसकर हमारे का आज समाज का आज बुरा हाल हो गया , लेकिन जब ये व्यवस्थाएँ आरम्भ हुई होंगी तब समाजहित ही ध्यान में रहा होगा।

मेरी इतिहास में रूचि है , फिर भी मैं ये मानता हूँ कि मैंने सम्पूर्ण इतिहास का अध्ययन कर लिया हो ऐसा नहीं है। जितना भी किया उसमे मन्त्रियों के तख्तापलट की घटना प्राचीन भारत या मध्यकालीन हिन्दू राजाओं में नहीं रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *