घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जरूर जान ले बातें

घर में पौधे लगाना किसे पसंद नहीं। ताजगी की ताजगी रहती है और सजावट अलग। वास्तु शास्त्र के हिसाब से हर घर के लिए शुभ हैं कुछ पेड़-पौधे लेकिन, कुछ पेड़-पौधे घर-आंगन में लगाना अशुभ फल भी देते हैं। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट घर मे सुख समृद्धि लाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट की बेल जैसे-जैसे बढ़ती है, हमारी आर्थिक उन्नति और विकास को भी बढ़ाती है। लेकिन दोस्तों इसे गलत दिशा में लगा दिया जाए घर कई तरह की परेशानी आने लगती हैं। आर्थिक स्थति पर प्रभाव पड़ता हैं जिससे घर मे तनाव का माहौल बना रहता हैं।

किस दिशा में हो मनी प्लांट

दोस्तों शास्त्रो के अनुसार आपको बता दे की दक्षिण दिशा इसे लगाने के लिये उपयुक्त होती है। मगर दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा मनी प्लांट आपको फायदा पहुंचा सकता है। इसलिए एक बार घर में चैक कर लें, कहां मनी प्लांट लगाया गया है।

घर में किस स्थान पर लगाये मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना चाहिए। गुड लक के लिए आप एक हरे रंग की बोतल में इसे घर के अंदर रखें और पानी से पूरा भर दे। हर हफ्ते इसका पानी बदलना ना भूलें। ये वास्तु के हिसाब से भी जरूरी है और पौधे को स्वस्थ्य रखने के लिए भी। दोस्तों शास्त्रों के अनुसार आपको बता दे की उत्तर पूर्व में भूलकर भी मनी प्लांट ना लगाएं। उत्तर और पूर्व की दीवारों पर भी इसे लगाने से नुकसान का सामना करना पड़ता है। दोस्तों इसकी बेल को जमीन पर ना गिरने दें। उससे आपको आर्थिक कष्ट मिलेंगे। दोस्तों पानी में इसे उगाना सर्वश्रेष्ठ होता है। ध्यान रखें कि पानी को आप लगातार बदलते रहें। सड़ी गली पत्तियों को हटाते रहें। खिला खिला मनी प्लांट अच्छे फाइनेंस का सूचक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *