गूगल पर सबसे ज्यादा इन 6 क्रिकेटर को किया जाता है सर्च पहले दो क्रिकेटर के नाम जानकर चौकेंगे आप जानिए
1 -विराट कोहली- वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।इनको लगभग हर महीने 1.76 मिलियन बार सर्च किया जाता हैं। कोहली की लोकप्रियता बहुत अधिक है। हर तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इनके करोड़ों फैंस हैं।
2 -महेंद्र सिंह धोनी- पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। धोनी को हर महीने लगभग 9.59 लाख बार सर्च किया जाता हैं। धोनी ने लगभग 10 साल तक कप्तानी की और कई बड़े मुकाबले में भारत की जीत पक्की की हैं। धोनी बहुत ही लोकप्रिय खिलाड़ी है।
3 -रोहित शर्मा- रोहित शर्मा जैसा बल्लेबाज हर किसी टीम को आसानी के साथ नहीं मिलता है। सर्च के मामले में रोहित शर्मा तीसरे स्थान है। रोहित को हर महीने लगभग 7.33 लाख बार सर्च किया जाता हैं।ये एक बहुत बड़े और लोकप्रिय खिलाड़ी हैं।
4 -सचिन तेंदुलकर- सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट छोड़े बहुत टाइम हो गया है मगर उनकी लोकप्रियता में बिल्कुल भी कमी नहीं आई हैं।इनको औसतन एक महीने में लगभग 4.51 लाख बार सर्च किया जाता हैं।
5 -हार्दिक पांड्या- काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या भी काफी लोकप्रिय खिलाड़ी हैं और इस लिस्ट में वो पांचवे पायदान पर हैं। इनको लगभग हर महीने 3.68 लाख बार सर्च किया जाता हैं।
6- युवराज सिंह- सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह लोकप्रियता के मामले में छठे नंबर पर हैं।इनको भी काफी समय हो गया क्रिकेट छोड़ चुके हैं।मगर कई भारतीय इनके अभी भी दिल से फैंस है। इनको औसतन एक महीने में लगभग 3.48 लाख बार सर्च किया जाता हैं।