गाय,भैंस और पालतू जानवरों के पीछे नकली (Artificial) आंखें बनाने के पीछे क्या रहस्य हैं?
वैज्ञानिक गायों के पिछले हिस्से पर आंखें पेंट कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इससे इन जानवरों को शिकार होने से बचाया जा सकता है।
अगर यह उपयोग कामयाब रहा तो पालतू पशुओं के झुंड पर बड़े शिकारी हमला नहीं कर पाएंगे। किसान अपने पालतू जानवरों को बचाने के लिए जंगली जानवरों का शिकार करते हैं जिससे शेर और बाघों की संख्या पर असर पड़ा है।
पीछे आंखें पेंट करने से जंगली जानवर इन पशुओं का शिकार नहीं कर पाते क्योंकि इन आंखों को देखते ही शिकारी को अजीब सा जानवर लगने लगता है। जो शिकारी पीछे से हमला करते हैं, वह इन आंखों को देखकर रूक जाते हैं। इस प्रयोग से सभी तरह के जानवरों को बचाया जा सकता है।