क्या आपके घर के लोग रहते हैं अस्वस्थ, वास्तुशास्त्र इन टिप्स को अपनाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार हम अपने घर में बहुत सारी ऐसी वस्तुएं रखते हैं जो हमारे दुखों और मुसीबतों का कारण बनती हैं। हमें यह पता भी नहीं होता है कि यह वस्तुएं हमारे लिए समस्याओं का कारण है।वस्तुओं के कारण हमारे घर में नकारात्मकता आती है। यदि आपको अपने घर पर इन सभी वस्तुओं को सही कर लेना चाहिए। जिससे आपके घर में सुख संपत्ति और शांति बनी रहती है।

यदि आपके घर का मेन गेट खराब है तो उसे तुरंत रिपेयर करा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार मेन गेट खराब होने पर आपके घर पर पैसे का आगमन रुक जाता है।जिससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा में कमी होने लगती है। नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होने लगती है।

आपकी घर के सामने कोई भी पेड़ नहीं होना चाहिए। इससे आपके घर के सदस्यों के उन्नति के दरवाजे बंद हो जाते हैं। आपके घर के मेन गेट के सामने कोई कुआं नहीं होना चाहिए। यह भी आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण हो सकता है।

यदि आपके घर के दक्षिण पश्चिम कोने में कोई शौचालय बना हुआ है। तो आपके घर में राहु के अशुभ प्रभाव होंगे। यदि आपके घर का शौचालय दक्षिण पश्चिम दिशा में बना है तो आपके घर के लोग भ्रम में जिएंगे। शौचालय के दक्षिण पश्चिम दिशा में बने होने के कारण घर के सदस्यों को मानसिक बीमारियां होने की भी संभावनाएं हैं। घर कि दक्षिण पश्चिम दिशा में भारी चीजो को रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे राहु ग्रह के शुभ प्रभाव मिलते हैं। इससे राहु शांत भी रहता है।

आपके घर के बीचो बीच के स्थान को ब्रह्म स्थान कहते हैं। इसलिए पुराने लोग अपने घरों के मध्य में आंगन बनवाते थे।इस स्थान पर कभी भी कोई भी भारी अथवा हल्का सामान नहीं रखना चाहिए। इस स्थान पर गंदगी भी नहीं रखनी चाहिए। यदि घर के मध्य के स्थान पर गंदगी रखेंगे तो आपके घर के सदस्य हमेशा बीमार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *