एक दिन में कितने बादाम खा सकते है? जानिए

बादाम गरम तासीर के होते हैं। और अगर हम इन्हे ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो ये हमारे शरीर में गर्मी करेंगे। जिसके परिणास्वरूप हमारे शरीर में बेचैनी भी हो सकती है। और शरीर पर लाल सफेद रंग के दाने निकल आएंगे।

वैसे बादाम खाना ग़लत नहीं है, लेकिन अति हर चीज की खराब होती है। अगर हम सही तरीके से बादाम का सेवन करें तो ये हमारे लिए बहुत फादेमंद होते हैं।

एक दिन में ज्यादा से ज्यादा आप 8–10 ही खाएं तो बहुत अच्छा होगा।

बादाम खाने का एक सबसे अच्छा तरीका में आज आपको बताने वाला हूं जिस तरीके से बादाम शरीर में दुगना असर दिखाते हैं। और पहलवान ज्यादातर इसी तरीके से बादाम खाते हैं। इसलिए उनका शरीर इतना ताकतवर और हट्टा कट्टा होता है।

तरीका ये है कि, आप शाम को अपनी खुराक के अनुसार पानी में बादाम फूलने रख दें। सुबह उन्हें पानी से निकालकर किसी साफ पत्थर (सिलौटी) पर उन्हें बारीक बारीक घिस लें। फिर उस बादाम के पेस्ट को एक गिलास दूध में फेंट लें। और पी लें। इस तरीके से अगर आप बादाम को खाते हैं तो इससे आपकी हर प्रकार की कमजोरी दूर हो जाएगी और दिनों दिन अपने आप को पहले से ज्यादा ताकतवर फील करने लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *