अंगूर खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं? जानिए

सभी फलों की तरह अंगूर भी एक हेल्दी फ्रूट है। अंगूर का सेवन करने से ये हमे कई रोगों से दूर रख सकता है। जरूरत से ज्यादा सेवन करने से इसके नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं। आइये जानते हैं इसके फायदे व नुकसान

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद

अंगूर में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर की बीमारी में आपके काफी काम आ सकता है। अगर शरीर में पोटेशियम कम होता है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। अंगूर में मौजूद पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर होने के ख़तरे को कम कर सकता है।

पाचन के लिए अंगूर के फायदे

पाचन के लिए अंगूर को एक अच्छे विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। अंगूर में मौजूद पॉलीफेनोल के कारण पाचन क्रिया में काफी हद तक सुधार हो सकता है। अगर आप पेट की परेशानियों से परेशान रहते हैं तो डॉक्टर से पूँछकर डाइट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं।

खून की कमी को करे दूर

खून की कमी से होने वाला रोग एनिमिया आपके शरीर को कमजोर बना सकता है, ऐसे में इस कमी को पूरा करने के लिए आप अंगूर का सेवन कर सकते हैं। शरीर में तेजी से खून की कमी को दूर करने के लिए अंगूर के जूस में शहद मिलाकर सेवन करने से फायदा हो सकता है। अंगूर का सेवन करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी ठीक किया जा सकता है।

कब्ज से मिलती है राहत

अंगूर कब्ज की समस्या से से राहत दिलाने में भी फायदेमंद माने जाते हैं। कब्ज होने से पेट में दर्द, ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अंगूर को अपनी डाइट में शामिल करने से आप कब्ज के साथ पेट की समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

अंगूर के नुकसान

अगर अंगूर से वजन कम हो सकता है, तो इसके ज्यादा सेवन से वजन बढ़ भी सकता है।

ज्यादा अंगूर खाने से उल्टी हो सकती है।

अंगूर के अधिक सेवन से अपच की समस्या भी हो सकती है।

इससे गैस या दस्त की समस्या भी हो सकती है।

एलर्जी की परेशानी है, तो अंगूर खाने से परहेज करना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं अंगूर का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *